Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्लीयूएनआई दफ़्तर सील: सुबह हाईकोर्ट का फैसला, शाम को दिल्ली पुलिस का...

यूएनआई दफ़्तर सील: सुबह हाईकोर्ट का फैसला, शाम को दिल्ली पुलिस का एक्शन

अदालती आदेश के कुछ ही घंटों में प्रशासन हरकत में, इलाके में हलचल तेज

नई दिल्ली। यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया (यूएनआई) के दफ़्तर को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दिन में अदालत से आदेश जारी होने के बाद शाम होते-होते पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दफ़्तर को सील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के बाद संबंधित परिसर पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश के कुछ ही घंटों में प्रशासन ने तेजी दिखाई और भारी दलबल के साथ परिसर पहुंच गई।

शाम के समय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यूएनआई दफ़्तर को खाली कराया गया और मुख्य गेट पर सील लगा दी गई। इस दौरान इलाके में हलचल का माहौल बना रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यूएनआई ने लगाया आरोप ; यूएनआई ने आरोप लगाया कि उसके कर्मचारियों से ज़बरन दफ़्तर खाली कराया गया और कई लोगों को अपने निजी सामान तक ले जाने से रोका गया।  आरोप यह भी लगाया कि इस दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी ;  नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने समाचार एजेंसी  से कहा कि दफ़्तर खाली कराने में क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया और कुछ भी ग़लत नहीं हुआ, क्योंकि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई थी.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन