तथ्य वाणी’ की खबर के बाद DM का सख्त एक्शन
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में स्कूली बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब क्षेत्र के जागरूक व्यक्ति द्वारा स्कूल के पास से गुजरते हुए शिक्षक को बच्चों से मजदूरी कार्य करवाते हुए देखा गया l जिसके बाद उक्त घटना का वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल हो गया तथ्यवाणी न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया । वायरल वीडियो में शासकीय प्राथमिक शाला सुंदरवाही (विकासखंड बिरसा) के नन्हे बच्चों को तपती दोपहर में फावड़ा और घमेला के जरिए मिट्टी ढोते हुए देखा गया।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही बालाघाट कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते सुन्दरवाही प्राथमिक शाला के शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए l बालाघाट कलेक्टर के आदेशानुसार जनजातीय कार्य विभाग बालाघाट द्वारा प्राथमिक शिक्षक गोयलसिंह मेरावी को 23 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे छात्रों से श्रम कार्य कराए जाने को लेकर प्रथम दृष्टया यह कृत्य गंभीर कदाचार, अमानवीय व्यवहार और शासकीय सेवक के दायित्वों के विपरीत पाया गया ।
प्रशासन ने माना कि इस घटना से शासन की छवि धूमिल हुई है और शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस प्रकार का आचरण अत्यंत खेदजनक है। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 और बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 का उल्लंघन है।
इसी आधार पर बालाघाट कलेक्टर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी (विकासखंड बैहर) निर्धारित किया गया है।
इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे परन्तु कलेक्टर मृणाल मीणा की त्वरित कार्यवाही ने फिर से आम जनता पर भरोसा बड़ा दिया है l इस कार्यवाही से जिले के लापरवाह कर्मचारियों को स्पष्ट सन्देश है की किसी भी सूरत मे गैर जिम्मेदाराना कार्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा l

