सागर: दीपोत्सव के बीच सागर जिले के हफसिली गांव में गोवर्धन पूजा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से हुए इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन भगवान का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सागर और प्रदेश के लोगों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।
मंत्री राजपूत ने गाए गीत
पूजन के बाद लोक कलाकारों ने दीवारी और मौनिया नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। नृत्यांगनाओं ने राई नृत्य किया। इस दौरान मंत्री राजपूत भी दीवारी गीत गाने लगे और कलाकारों के साथ झूमे।
ये भी पढ़ें: सदियों पुरानी आस्था, आज भी जिंदा: गोबर के गोवर्धन पर बच्चों को लिटाकर गवली समाज ने मांगी सुख-समृद्धि
मंत्री ने डेयरी व्यवसायियों और पशुपालकों से बात की
कार्यक्रम में मंत्री ने डेयरी व्यवसायियों और पशुपालकों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही संबंधित मामलों के जल्द और संभव समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

