Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंस्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल

करोड़ों के कार्यों की सीबीआई जांच की मांग

बालाघाट। मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लांजी के पूर्व विधायक और संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जमीनी हकीकत पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 28 मार्च 2026 को प्रेषित अपने पत्र में किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के भोपाल, रीवा, इंदौर, सागर और जबलपुर जैसे स्मार्ट सिटी में लगभग 400 करोड़ रुपये के कार्यों के पूर्णता प्रमाण-पत्र, उपयोगिता प्रमाण-पत्र और ऑडिट रिपोर्ट का समुचित निरीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े स्तर पर खर्च होने के बावजूद पारदर्शिता का अभाव नजर आ रहा है। समरीते ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इन सभी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण कराया जाए, ताकि जमीनी स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से एक विशेष जांच दल भेजने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने विशेष रूप से आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच टीम गठित करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर जांच शुरू करने का भी अनुरोध किया है।

समरीते ने इस पत्र की प्रतिलिपि कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई निदेशक को भी प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन परियोजनाओं की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का बड़ा मामला साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन