6 गेंद पर 13 रन चाहिए थे, आखिरी गेंद पर रन आउट
नई दिल्ली। IPL 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली को आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे, लेकिन वे 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 209/8 पर सिमट गए। GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210/4 का स्कोर बनाया। शुभमन गिल ने 70 रन, जोस बटलर ने 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन की पारियां खेलीं। राशिद खान ने 3 विकेट लिए।दिल्ली की पारी में केएल राहुल ने 92 रन बनाए, जबकि पाथुम निसांका ने 41 रन का योगदान दिया। डेविड मिलर ने चोट के बावजूद 41 रन नाबाद बनाए और मैच को रोमांचक बनाया।
मिलर की चोट और वापसी
13वें ओवर में डेविड मिलर बाएं हाथ की उंगली में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ गए थे। उस समय दिल्ली को 81 रन की जरूरत थी। बाद में 17वें ओवर में वे वापस लौटे और मोहम्मद सिराज के ओवर में 23 रन कूटकर दिल्ली को जीत की राह पर ला दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी और दिल्ली को चाहिए थे 13 रन। विप्रज निगम ने पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। मिलर ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया, जिससे स्कोर 2 रन, 2 गेंदों पर पहुंच गया।पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया। आखिरी गेंद पर मिलर स्लोअर डिलीवरी पर चूक गए। रन लेने के प्रयास में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। जोस बटलर ने स्टंप्स पर डायरेक्ट हिट लगाया। इस तरह गुजरात ने एक रन से मैच अपने नाम कर लिया।मिलर ने मैच के बाद कहा, “हमने सब कुछ दिया, लेकिन क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा होता है।”

