Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsIPL 2026: CSK vs Delhi Capitals, संजू सैमसन का धमाकेदार शतक से...

IPL 2026: CSK vs Delhi Capitals, संजू सैमसन का धमाकेदार शतक से चेन्नई सुपर किंग्स ने 23 रनों से जीत दर्ज की

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को MA चिदंबरम स्टेडियम में 23 रनों से हरा दिया। यह CSK की इस सीजन की पहली जीत है, जिससे टीम अंक तालिका में खाता खोलने में सफल रही।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 189 रनों पर सिमट गई।

CSK की पारी

संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए (रिटायर्ड आउट)। रुतुराज गायकवाड़ ने 15 रन और शिवम दुबे ने 20 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

DC की पारी

दिल्ली की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन मध्य ओवरों में विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए और पाथुम निसांका ने 41 रन। जेमी ओवरटन ने 4 विकेट चटकाए (4/18), जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट हासिल किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन