दुल्हा बनने से पहले पार्षद पुत्र पर बलात्कार का मामला दर्ज

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहां नगर निगम की पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगने से शादी से पहले ही हड़कंप मच गया। वार्ड 28, जवाहर नगर से जुड़े इस केस ने शहर के राजनीतिक और सामाजिक माहौल को गर्मा दिया है।

शादी का वादा, फिर धोखा?

बता दें आरोप है कि पार्षद सुषमा सिंह लोधी के पुत्र तरुण लोधी उर्फ मनी ने एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रखा। पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के चलते दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से मुकरते हुए दूरी बना ली।

मामले ने उस वक्त बड़ा मोड़ लिया, जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी की शादी किसी और से तय हो चुकी है। यह खबर सामने आते ही उसने आरोपी से जवाब मांगा, लेकिन कथित तौर पर उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया।

शादी से 4 दिन पहले FIR

जानकारी अनुसार, घटना के बाद पीड़िता सिविल लाइन थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शादी से महज चार दिन पहले दर्ज हुई यह FIR पूरे मामले को और गंभीर बना रही है।

वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही पीड़िता के बयान और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *