Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाठागांव में फटी पाइपलाइन, घंटों तक सड़क पर बहता रहा पानी

भाठागांव में फटी पाइपलाइन, घंटों तक सड़क पर बहता रहा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में जल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पानी टंकी की मुख्य पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। वो भी ऐसे वक्त में, जब शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं।

फव्वारे की तरह बहा पानी

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। भाठागांव रायपुर में अचानक पाइपलाइन फट गई और तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे की तरह ऊपर उछलने लगा। कुछ ही मिनटों में सड़क पर पानी भर गया और आसपास के इलाके में जलभराव जैसी स्थिति बन गई।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन फटने के बाद लंबे समय तक कोई भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। कई घंटों तक पानी लगातार बहता रहा। शिकायत के बावजूद भी मरम्मत टीम देर से पहुंची। तब तक बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो चुका था। इस देरी ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें रायपुर के कई इलाकों में इस समय पानी की भारी किल्लत है। लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और रोजाना पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं शहर के जल प्रबंधन सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करती हैं।

लोगों में नाराजगी, जवाबदेही की मांग

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब शहर में पानी की हर बूंद की कीमत है, तब इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सक्त कार्रवाई हो और पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन