Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजिस शहर में 'संघ' का मुख्यालय, वहां मिला खतरनाक विस्फोटक का जखीरा

जिस शहर में ‘संघ’ का मुख्यालय, वहां मिला खतरनाक विस्फोटक का जखीरा

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में, जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का मुख्यालय है, में एक चौंकाने वाली घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक, जो कि मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब है। वहां एक घर के गार्डन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गार्डन से मिला ‘डेंजर स्टॉक’

पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए। ये सभी विस्फोटक एक बैग में रखे हुए थे, जो काफी समय से वहां छिपाकर रखे गए थे।

1-1.5 महीने से पड़ा था विस्फोटक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से उसी स्थान पर मौजूद था। घर के मालिक की नजर आज सुबह बैग में रखी जिलेटिन स्टिक पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। समय रहते मिली इस जानकारी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

पुलिस का त्वरित एक्शन

सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस और बम निरोधक टीम ने इलाके को सील कर दिया और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें सप्लाई चेन, स्टोरेज और संभावित साजिश शामिल है।

SBL कंपनी कनेक्शन की जांच

दरअसल, हाल ही में नागपुर के काटोल इलाके में स्थित SBL कंपनी में हुए विस्फोटक हादसे के बाद यह बरामदगी और भी संदिग्ध मानी जा रही है। शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक, बरामद विस्फोटकों का लिंक उसी कंपनी से हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन