मंदिर के पास बोरी में बंद मिला बछड़े का शव, लोगों ने किया चक्का जाम

भोपाल। राजधानी भोपाल में काली मंदिर के पास बोरी में गाय का बछड़ा मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे-जैसे घटना की सूचना लोगों को मिली बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश का माहौल बन गया।
घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया और लंबी-लंबी कतारें वाहनों की लग गईं। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ ही देर में यातायात बहाल करा लिया।
भारी विरोध के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *