भारतीय पत्रकार संघ एवं नगर पत्रकार संघ के तत्वावधान में भव्य आयोजन; जिसमें 10 से 12 स्थानीय गायक कराओके पर अपनी मधुर प्रस्तुतियाँ देंगे

शेयर करे

महेश्वर। (जय खत्री)
निमाड़ क्षेत्र के गौरव, प्रसिद्ध गायक कलाकार किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए आज (गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025) शाम नगर में एक विशेष संगीत निशा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नगर के गांधी चौक स्थित नवनिर्मित शारदा सदन ग्रंथालय एवं पर्यटन सुविधा केंद्र में होगा।
यह संगीत कार्यक्रम भारतीय पत्रकार संघ एवं नगर पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कराओके पर होगी प्रस्तुति:
नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं आयोजक श्री सुनील गाडगे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस संगीत निशा में नगर के करीब 10 से 12 गायक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ये गायक कराओके संगीत के साथ किशोर दा के यादगार गीतों की प्रस्तुति देंगे, जो संगीत में रुचि रखने वाले सभी श्रोताओं को आनंदित करेगी।
आयोजन सुनील गाडगे ने नगर के सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारें, किशोर दा के गीतों का आनंद लें और इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम आज शाम ठीक 7 बजे प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *