Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमासूम बच्चे को खा गया तेंदुआ, खोपड़ी और दो अधखाए पैर मिले,...

मासूम बच्चे को खा गया तेंदुआ, खोपड़ी और दो अधखाए पैर मिले, पटाखा जलाते समय दबोच ले गया

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दिवाली की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के आंगन में पटाखे जला रहे 12 साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। सोमवार सुबह बच्चे का शव घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतक की पहचान 12 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित अपने घर के आंगन में पटाखे जला रहा था, तभी अचानक तेंदुआ उसे उठाकर ले गया।

शव के कुछ हिस्से अलग-अलग पड़े मिले

परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में रोहित का शव मिला। शव के कुछ हिस्से अलग-अलग पड़े थे और शरीर का बाकी हिस्सा नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाया।

रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था

रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

जमुनाबाद गांव के लालू (40) दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनका घर गन्ना शोध केंद्र के पास ही है। घर पर पत्नी सरोजा देवी (37) के अलावा इकलौता बेटा रोहित था। वह पांचवीं क्लास में गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।

रविवार को दीपावली की शाम रोहित घर के आंगन में ही पटाखे और फुलझड़ियां जला रहा था। मां सरोजा खाना बना रही थी। रसोई में ही लालू भी थे।

इसी दौरान तेंदुआ गन्ना शोध केंद्र की बाउंड्री फांदकर आंगन में पहुंचा और रोहित को मुंह में दबाकर उठा ले गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेंदुआ बच्चे को लेकर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।

बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता दौड़े। उन्होने शोर मचाकर गांववालों को भी पुकारा लेकिन तब तक तेंदुआ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो चुका था।

ये भी पढे़ं: शशि थरूर बोले- दिल्ली का वायु प्रदूषण राष्ट्रीय शर्म का विषय, सरकार पर उठाए सवाल

ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर खौफ

दीपावली पर इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह मिले शव को देखकर दोनों बेसुध हो गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों को तेंदुआ को लेकर खौफ है। ग्रामीणों ने तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन