Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेवगांव पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका — जांच के घेरे में...

देवगांव पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका — जांच के घेरे में सरपंच लक्ष्मण बेले, अधिकारियों के सामने ही किया हंगामा!

बालाघाट ।जिले के जनपद पंचायत किरनापुर से ग्राम पंचायत देवगांव में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था का मामला अब बेहद तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की गई शिकायत को पहले सरपंच लक्ष्मण बेले द्वारा सिरे से खारिज करते हुए शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में शासकीय राशि की अधिक निकासी और वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। चर्चा है कि करीब 1 से 2 लाख रुपये तक की राशि संदिग्ध तरीके से निकाली गई, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोप यह भी लग रहे हैं कि प्रारंभिक जांच पूरी तरह गहन और पारदर्शी नहीं रही। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टता नहीं आने के कारण उच्च स्तर से पुनः जांच (री-इंक्वायरी) के आदेश दिए गए थे, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

सवाल उठने पर सरपंच लक्ष्मण बेले बौखला उठे

इसी बीच जांच के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब अनियमितताओं को लेकर सवाल उठने पर सरपंच लक्ष्मण बेले बौखला उठे और कथित रूप से जांच अधिकारियों के सामने ही अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए शासकीय कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच का व्यवहार अक्सर दबावपूर्ण और आक्रामक रहता है। कुछ कर्मचारियों ने भी यह आरोप लगाया कि उनके साथ बातचीत का तरीका उचित नहीं होता, जिससे पंचायत के कामकाज पर असर पड़ता है।

यह भी चर्चा है कि :-
जनपद पंचायत स्तर के कुछ अधिकारी भी उनके बड़बोले और विवादित रवैये से नाराज बताए जाते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जवाबदेही पर गंभीर सवाल
पूरे मामले ने पंचायत की कार्यप्रणाली, वित्तीय पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब क्षेत्र की जनता की नजरें पुनः जांच की निष्पक्षता और संभावित बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

शिकायत कर्ता ने बताया की इन सरपंच लक्छ्मण बेले के अप श्ब्दों कों अपने कैमरे मे कैद कर लिया और बड़ बोले सरपंच पर पुलिस थाने पर शिकायतें कर दी गई है।वही मांग भी की गई की इस तरह के बड़ बोले सरपंच पर जाँच कर कार्यवाही की जाये।

अब यह देखना होगा की जनपद अधिकारी और थाना किरनापुर की जाँच पर नजरें टिकी हुई है की क्या कार्यवही की जायेगी या फिर मामला पर ठंडे भस्ते मे डाल दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन