लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में ADM, SDM और अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को नई तैनाती मिलने तक प्रतीक्षारत रखा गया है। तबादलों के तहत कई अधिकारियों को जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, कुछ अफसरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।
शिवानी सिंह जालौन ADM नियुक्त
रामजी मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक पद से हटाकर लखनऊ का ADM (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। शिवानी सिंह को राजस्व परिषद, लखनऊ से जालौन का ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) नियुक्त किया गया है।
जितेंद्र विक्रम संतकबीरनगर के ADM नियुक्त
चंद्र कुमार को संतकबीरनगर के ADM (न्यायिक) पद से स्थानांतरित कर देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। वहीं जितेंद्र विक्रम को ललितपुर SDM पद से संतकबीरनगर का ADM (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। लवी त्रिपाठी का भी तबादला किया गया है। उन्हें मेरठ के अपर नगर आयुक्त पद से सहारनपुर का ADM (प्रशासन) बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान पर सीएम धामी का युवाओं को संदेश,युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई
मेरठ और रामपुर में भी नई तैनाती
राजेश कुमार को सिद्धार्थनगर के SDM पद से मेरठ का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को अमेठी SDM से रामपुर का ADM (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इन तबादलों के जरिए जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

