Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में 151 टन गोबर से बनेगा विशाल गोवर्धन पर्वत, 10 हजार...

ग्वालियर में 151 टन गोबर से बनेगा विशाल गोवर्धन पर्वत, 10 हजार गोवंश के बीच होगी पूजा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गोवर्धन पूजा के लिए खास तैयारी की गई है। मुरार स्थित लाल टिपारा आदर्श गौशाला में इस बार 151 टन गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया जा रहा है। आयोजन में करीब 10 हजार गोवंश के बीच पूजा की जाएगी।

पिछले साल 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया था

यह दशम गोवर्धन महोत्सव है। पिछले साल यहां 108 टन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया गया था, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 151 टन कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे से पूजा और धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। आयोजन के जरिए गौ-संरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती और गोबर से जैविक खाद व ऊर्जा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।

आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ गौ-संरक्षण, प्राकृतिक खेती और गोबर के उपयोग से ऊर्जा व जैविक खाद बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।

2004 में शुरू हुई थी गौशाला

गौशाला का मार्गदर्शन कर रहे संत ऋषभदेव आनंद ने बताया कि लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। इसका संचालन नगर निगम ग्वालियर करता है।

यहां बीमार, घायल और निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के साथ उनके उपचार और देखभाल की व्यवस्था की जाती है। वर्ष 2010 में यहां संतों का आगमन हुआ था।

इसके बाद से संतों के मार्गदर्शन में गौसेवा की गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। वर्तमान में गौशाला में 10 हजार से अधिक गोवंश की देखभाल की जा रही है

यहां स्थापित गोबर आधारित बायो-सीएनजी संयंत्र भी है

आदर्श गौशाला की एक खास पहचान यहां स्थापित गोबर आधारित बायो-सीएनजी संयंत्र भी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से करीब 31 करोड़ रुपए की लागत से पांच एकड़ क्षेत्र में यह संयंत्र स्थापित किया गया है।

यहां गोबर को एकत्र कर प्रसंस्करण के जरिए बायोगैस तैयार की जाती है। इसे शुद्ध और संपीड़ित कर सीबीजी यानी कॉम्प्रेस्ड बायोगैस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस प्रक्रिया में निकलने वाली स्लरी से जैविक खाद बनाई जाती है। इस तरह गोबर का उपयोग ऊर्जा उत्पादन और खेती, दोनों में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, बोले- शिवराज सरकार में था ‘तबादला उद्योग’, अब चल रही ‘तबादला फैक्ट्री’

 एक हजार किसानों को न्योता

दशम गोवर्धन महोत्सव में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया गया है। यहां पांच विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इनमें पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि अवशेष प्रबंधन, गौ-संरक्षण एवं संवर्धन, सहकारिता एवं कृषक स्वावलंबन तथा नवीन ऊर्जा एवं कृषि नवाचार शामिल हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को गोबर से खाद बनाने, प्राकृतिक खेती की तकनीकों और कृषि में जैविक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान और गोवर्धन पर्वत की पूजा भी होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन