Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपन्ना की खदान से निकला 6.54 कैरेट का चमचमाता हीरा

पन्ना की खदान से निकला 6.54 कैरेट का चमचमाता हीरा

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले को यूं ही हीरों की नगरी नहीं कहा जाता। यहां की धरती ने एक बार फिर अपनी कोख से बेशकीमती हीरा उगलकर सबको चौंका दिया है। जिले के ग्राम जरुआपुर स्थित उथली हीरा खदान से 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह बहुमूल्य हीरा मीरा सिंह को मिला है। उन्होंने मार्च माह में हीरा खदान का पट्टा लिया था और लगातार खनन कार्य में जुटी हुई थीं। उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और खदान से यह चमचमाता हीरा प्राप्त हुआ।

खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हीरे को नियमानुसार पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। अब इस हीरे को आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में प्राप्त राशि से शासन द्वारा निर्धारित राजस्व और रॉयल्टी की कटौती के बाद शेष राशि हीरा धारक मीरा सिंह को प्रदान की जाएगी।

बता दें पन्ना जिले में समय-समय पर ऐसे बहुमूल्य हीरे मिलते रहे हैं, जिन्होंने कई परिवारों की किस्मत बदल दी है। 6.54 कैरेट के इस हीरे ने भी मीरा सिंह और उनके परिवार के लिए नई उम्मीदों के द्वार खोल दिए हैं।

स्थानीय लोगों के बीच इस हीरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है। पन्ना की धरती से निकला यह अनमोल हीरा एक बार फिर जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ले आया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन