Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखैरा परिवार की अनूठी पहल, गुलाबगंज मुक्तिधाम में बनवाया लकड़ी-कंडे रखने का...

खैरा परिवार की अनूठी पहल, गुलाबगंज मुक्तिधाम में बनवाया लकड़ी-कंडे रखने का शेड

गुलाबगंज: सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए गुलाबगंज के प्रतिष्ठित खैरा परिवार ने मुक्तिधाम में एक सराहनीय पहल की है। परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति में गुलाबगंज मुक्तिधाम परिसर में लकड़ी और कंडे सुरक्षित रखने के लिए शेड का निर्माण करवाया है। इस कार्य के लिए परिवार ने सहयोग सेवा समिति को 2 लाख 15 हजार रुपये की राशि दान की है।

दरअसल, गुलाबगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और कंडों की व्यवस्था को लेकर लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए सहयोग सेवा समिति के सदस्यों ने खैरा परिवार से सहयोग का आग्रह किया। समिति के सदस्यों के निवेदन पर परिवार ने आगे आकर यह पुनीत कार्य कराया।

खैरा परिवार की स्मृति में बनवाया टीन शेड

यह सहयोग स्वर्गीय राधेश्याम खैरा, स्वर्गीय गीता खैरा, स्वर्गीय सियाराम खैरा एवं स्वर्गीय मिथिला खैरा की स्मृति में प्रदान किया गया है। शेड के निर्माण से अब मुक्तिधाम आने वाले लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और कंडे उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।

इस सेवा कार्य में मुक्तिधाम में पिछले चार वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे राधेश्याम दुबे, मुन्नालाल सोनी, ज्ञान गर्ग, शैलेन्द्र सप्रे, रतनवीर रघुवंशी, नीतेश नरवरिया, पंकज कुरेले, आशीष गुप्ता एवं लखन पटेल की विशेष भूमिका रही।

पहल को मानवीय संवेदना के रुप में देखा जा रहा 

खैरा परिवार की इस पहल को नगर में सामाजिक सहयोग, मानवीय संवेदना और पूर्वजों की स्मृति को जनसेवा से जोड़ने वाले अनुकरणीय कार्य के रूप में देखा जा रहा है। परिवार के इस योगदान से मुक्तिधाम में आने वाले लोगों को लंबे से इस समस्या का समाधान किया है अब यहां वहां कस्बे के अंदर लोगों को लकड़ी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और अब आसानी से दाह संस्कार की समुचित व्यवस्था इस शेड में रहेगी।

बता दें,अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और कंडे (गोबर के उपले) दान करना सबसे बड़ा मानवीय और सामाजिक सेवा कार्य (मुक्तिधाम सेवा) माना जाता है।
मानवता की सच्ची सेवा वही है जो किसी के सबसे कठिन समय में काम आए। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए खैरा परिवार द्वारा द्वारा मुक्तिधाम (श्मशान घाट) में अंतिम संस्कार हेतु नि:शुल्क लकड़ी और कंडों (उपलों) की व्यवस्था की गई।

गरीब परिवारों को नहीं होगी कोई परेशानी

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनों के अंतिम संस्कार के समय होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए यह सराहनीय पहल की गई है। इस अवसर पर खैरा परिवार के लोगों का कहना है कि “संसार में अंतिम यात्रा का सम्मानपूर्वक संपन्न होना हर व्यक्ति का अधिकार है। हमारा यह छोटा सा प्रयास शोक संतृप्त परिवारों के दुख को कुछ कम करने और समाज में सहयोग की भावना जगाने के लिए है।”
स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन