Wednesday, November 18, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबच्चों में निकल रहे मलेरिया और निमोनिया के लक्षण, आदिवासी अंचल में...

बच्चों में निकल रहे मलेरिया और निमोनिया के लक्षण, आदिवासी अंचल में दहशत; स्वास्थ महकमे में भी चिंता

बालाघाट: मौसम में ठंडक घूलने के साथ जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के मासूम बच्चों में एक बार फिर बिमारियों का प्रकोप बढ़ता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में तेज बुखार के साथ निमोनिया और मलेरिया के मरीज अधिक मिल रहे हैं। जहां अस्पतालों में उपचार के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। मरीजों में कम उम्र के बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। परंतु लगातार बच्चों के बीमार पडने से ईलाके में दहशत भी घूलने लगी है और स्वास्थ विभाग में भी चिंता गहराने लगी है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का टीकाकरण होने के बाद भी बीमारियों से राहत नहीं मिल रही है। तेज बुखार और अन्य संक्रमणों की शिकायतों के बाद परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके चेहरों पर दहशत साफ झलक रही है। क्योंकि बार बार मासुमों की मौत का मंजर आखों के सामने आ रहा है। उस बुरे वक्त को बीते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, जहां सिस्टम की लापरवाही के चलते आदिवासी समुदाय के कई बच्चे काल-कलवित हुए हैं।

पहले की तुलना में कठोर कदम उठाने की जरुरत

सोनगुड्डा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिये आ रहे मरीज और रजिस्टर में दर्ज हो रहे आंकडे बहुत कुछ बयां कर रहे हैं। हालांकि बीमारियों के वास्तविक आंकड़ों और संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जानकारी सामने आना जरूरी है, ताकि हालात का सही आकलन किया जा सके। दुर्गम गांवों में रहने वाले लोगों के लिए समय पर अस्पताल पहुंचना, उन्हें उचित उपचार मिलना और बीमारी की पहचान होना बड़ी चुनौती है। इस बीच पुन: बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायतें चिंता बढा रही है। स्थानीय जागरूक लोगों का मानना है कि दिसंबर तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी, बशर्त आवश्यकता है कि प्रभावित ईलाकों में पहले की तुलना में कठोर कदम उठाये जाये।

विधायक संजय उईके ने कहा-कुपोषण बडा कारण

इस पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक संजय उईके ने औपचारिक चर्चा में कहा कि बच्चों को बीमार पढ़ने का सिलसिला तो अनवरत जारी है। क्योंकि बच्चों का इम्युनिटी पॉवर कमजोर है। इसके पीछे कुपोषण बडा कारण है। यदि बच्चों को सर्वश्रेष्ठ पोषण आहार दिया जाता है तो उनके शारिरिक विकास में भी बदलाव देखने मिलेगा। परंतु पोषण आहार के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है, आहार की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती। विधायक ने कहा कि समस्याएं सामने आने के बाद केवल उपचार की व्यवस्था करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि बीमारियों पर ब्रेक लागने की ओर कदम उठाये जाने चाहिये।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग, पहली बार तोड़ा प्रोटोकॉल; कल पुतिन के साथ होगी तीनों नेताओं की बैठक

हमारी टीम अलर्ट पर है

वहीं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोनगुड्डा के मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र निगोले का कहना है कि, बच्चों में बुखार के साथ निमोनिया और मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। हमारी टीम अलर्ट पर है और लगातार बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए हैं। गांव में सर्वे टीम स्क्रेनिंग भी कर रही है, जो बच्चे ज्यादा इफेक्टिव मिल रहे हैं, उन्हें अस्पताल लाया जा रहा है। ज्यादा गंभीर पाये जाने पर जिला अस्पताल भेजा जाता है। अभी तो स्थिति नियंत्रण में है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन