इंदौर मैराथन में युवक की मौत, फिनिश पॉइंट से 100 मीटर पहले गिरे आर्यन

शेयर करे

इंदौर। इंदौर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दौड़ में शामिल युवक आर्यन तोड़ी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आर्यन मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था और उसने मैराथन के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था, लेकिन नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से मात्र 100 मीटर पहले अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत ने तुरंत सीपीआर देकर उसे संभालने की कोशिश की। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन बाद में उसे बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही आयोजन समिति और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *