जबलपुर। शहर के मामला आमखेरा आधारताल क्षेत्र में स्थित नाइस कैफे’ में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कैफे संचालक दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी। वहीं घटना का मुख्य आरोपी जुनैद खान फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि चाय पीने के बहाने आरोपी उसे कैफे लेकर गया था। जहां पर्दों से ढके बंद केबिनों मौके का फायदा उठाकर उसने जबरदस्ती गलत काम किया। पुलिस जांच में कैफे से कई आपत्तिजनक जब्त की हैं। बतादें कि इस घटना के पहले भी पुलिस ने शहर के समस्त कैफे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बंद केबिन न बनाए जाएं। बावजूद इसके कैफे संचालकों ने पुलिस के निर्देशों के विपरीत केबिन बनाएं और दुष्कर्म जैसी घटना सामने आई है।
कार्रवाई के बाद पुलिस अब शहरभर के कैफे और भोजनालयों की दोबारा जांच करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हो चुका है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शहर में इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
जबलपुर के कैफे में युवती से हुआ दुष्कर्म; मुख्य आरोपी फरार कैफे, संचालक गिरफ्तार


