Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news3 Idiots’ के रैंचो का किरदार उनसे प्रेरित नहीं था, आमिर ने...

3 Idiots’ के रैंचो का किरदार उनसे प्रेरित नहीं था, आमिर ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पहली बार शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म ‘3 Idiots’ का लोकप्रिय किरदार रैंचो सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। आमिर ने इसे वर्षों से चली आ रही एक गलतफहमी बताया।

आमिर खान ने यह बात लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान कही, जहां फिल्म ‘लगान’ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में दर्शकों से बातचीत के दौरान उनसे सोनम वांगचुक और उनके जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर सवाल पूछा गया।

‘हम उस समय सोनम वांगचुक को जानते भी नहीं थे’

आमिर खान ने कहा,
“यह सच नहीं है कि ‘3 Idiots’ का रैंचो सोनम वांगचुक पर आधारित था। जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम जी को जानता भी नहीं था। हाल ही में मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें यह दावा किया गया, लेकिन यह सही नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी, लेखक अभिजात जोशी और उनकी टीम में से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक से परिचित नहीं था।

आमिर ने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक का शिक्षा और समाज के लिए किया गया कार्य बेहद सराहनीय है और उनका सम्मान करने के लिए उन्हें किसी फिल्मी किरदार से जोड़ना जरूरी नहीं है।

अनशन को लेकर जताई चिंता

सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर आमिर खान ने चिंता जताते हुए कहा कि उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर सभी चिंतित हैं।

उन्होंने कहा,
“हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ ठीक हो और वह जल्द अपना अनशन समाप्त करें।”

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक

प्रसिद्ध इंजीनियर, नवाचार विशेषज्ञ और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

‘आइस स्तूप’ तकनीक के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले सोनम वांगचुक रेमन मैगसेसे पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन