Thursday, August 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsE20 फ्यूल के विरोध में आज AAP का नेशनल टाउन हॉल, विशेषज्ञों...

E20 फ्यूल के विरोध में आज AAP का नेशनल टाउन हॉल, विशेषज्ञों के साथ होगी चर्चा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) E20 फ्यूल नीति के विरोध में ‘नेशनल टाउन हॉल’ का आयोजन करेगी। पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ, वाहन मालिक और आम नागरिक एक मंच पर आकर E20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री करें हस्तक्षेप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, E20 फ्यूल की वजह से देशभर में वाहन मालिक परेशान हैं। उनका आरोप है कि इस ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, इंजन पर असर पड़ रहा है और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

PM Narendra Modi Visit: आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर, ₹18,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा तेजी से लोगों के बीच चिंता का विषय बन रहा है और इससे पहले कि यह बड़ा जन आंदोलन बने, प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप कर इसका समाधान निकालना चाहिए।

क्या है E20 फ्यूल और क्यों हो रहा है विरोध?

E20 फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। इसका उद्देश्य ईंधन आयात पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

हालांकि, 2023 से पहले बनी कई पेट्रोल गाड़ियों के मालिकों का दावा है कि E20 फ्यूल के उपयोग से उनकी गाड़ियों का माइलेज घट रहा है, इंजन के कुछ पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं और रखरखाव का खर्च बढ़ गया है। इन्हीं शिकायतों को लेकर कई लोग इस नीति का विरोध कर रहे हैं।

कैसे होगा टाउन हॉल?

AAP के अनुसार, कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दिल्ली और एनसीआर के लोग सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचकर इसमें शामिल हो सकते हैं। दिल्ली से बाहर रहने वाले लोग ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे। इसके लिए इच्छुक लोगों को पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजना होगा। पंजीकरण करने वालों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लिंक भेजा जाएगा।

आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

पार्टी का कहना है कि टाउन हॉल में विशेषज्ञों और प्रभावित वाहन मालिकों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही E20 नीति के विरोध को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

AAP ने इससे पहले E20 नीति को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की थी। पार्टी का दावा है कि इस याचिका पर दो लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। टाउन हॉल के बाद इस याचिका को प्रधानमंत्री को सौंपने की भी योजना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन