Wednesday, August 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआवारापन 2 Vs बंटवारा 1947, 14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस में...

आवारापन 2 Vs बंटवारा 1947, 14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस में मुकाबला

मुंबई: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ आमने-सामने रिलीज होने जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज है। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में फिलहाल ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ पर मजबूत बढ़त बना ली है।

दिलचस्प बात यह है कि इमरान हाशमी और सनी देओल करीब 19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे की फिल्मों से मुकाबला कर रहे हैं। इससे पहले 2007 में इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और सनी देओल की ‘अपने’ एक ही समय में रिलीज हुई थीं। उस मुकाबले में ‘अपने’ ने कमाई के मामले में बाजी मारी थी। हालांकि, समय के साथ ‘आवारापन’ और इसके किरदार शिवम पंडित की लोकप्रियता बढ़ती गई और फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल किया।

एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ की मजबूत बढ़त

एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ पहले दिन की टिकट बिक्री में आगे चल रही है। बुधवार सुबह 10 बजे तक फिल्म के करीब 3,168 शोज के लिए बुकिंग जारी थी और 37,183 टिकट बिक चुके थे। इन टिकटों से करीब 1.30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज की गई है। ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 2.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘बंटवारा 1947’ की प्री-सेल्स धीमी

वहीं, ‘बंटवारा 1947’ के पहले दिन के लिए करीब 2,959 शोज की एडवांस बुकिंग चल रही है। बुधवार सुबह तक फिल्म के 11,376 टिकट बिक चुके थे, जिनसे करीब 39.37 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म की प्री-सेल्स कमाई करीब 1.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तरह शुरुआती एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ स्पष्ट रूप से आगे है।

ये भी पढ़े

‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी से की सगाई, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

‘आवारापन 2’ को U/A सर्टिफिकेट का फायदा?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ रोमांटिक एक्शन-ड्रामा है। वहीं राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ पीरियड ड्रामा है।स्वतंत्रता दिवस के माहौल को देखते हुए ‘बंटवारा 1947’ की कहानी का विषय दर्शकों के लिए आकर्षण का कारण बन सकता है। हालांकि, ‘आवारापन 2’ को इसके चर्चित फ्रेंचाइजी होने का फायदा मिलने की उम्मीद है।

‘आवारापन 2’ को करीब 2 घंटे 20 मिनट के रनटाइम के साथ U/A सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, करीब 2 घंटे 25 मिनट लंबी ‘बंटवारा 1947’ को A सर्टिफिकेट दिया गया है। ऐसे में फैमिली ऑडियंस के बीच ‘आवारापन 2’ को बढ़त मिल सकती है।

बजट में जमीन-आसमान का अंतर

दोनों फिल्मों के बजट में भी बड़ा अंतर है। ‘आवारापन 2’ का बजट: करीब 30 करोड़ रुपये वही ‘बंटवारा 1947’ का बजट: करीब 150 करोड़ रुपये है।

ऑनलाइन इंटरेस्ट में भी आगे ‘आवारापन 2’

दर्शकों की ऑनलाइन दिलचस्पी के मामले में भी ‘आवारापन 2’ आगे दिखाई दे रही है। BookMyShow पर फिल्म को करीब 2.98 लाख से ज्यादा इंटरेस्ट लाइक्स मिले हैं, जबकि ‘बंटवारा 1947’ को लगभग 1.31 लाख लाइक्स मिले हैं

डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर भी मुकाबला

दोनों फिल्मों के बीच सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन और शो के बंटवारे को लेकर भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स खासकर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ज्यादा शो चाहते हैं। वहीं, एग्जिबिटर्स ‘आवारापन 2’ की लोकप्रियता को देखते हुए शो बांटने पर विचार कर रहे हैं। खासकर छोटे शहरों में 2007 की ‘आवारापन’ की लोकप्रियता को देखते हुए इसके सीक्वल को लेकर अच्छी उम्मीद जताई जा रही है।

ओपनिंग डे पर किसका पलड़ा भारी?

एडवांस बुकिंग, दर्शकों की दिलचस्पी, सेंसर सर्टिफिकेट और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी को देखते हुए शुरुआती अनुमान ‘आवारापन 2’ के पक्ष में नजर आ रहा है। अनुमान के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ पहले दिन करीब 14 से 17 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस की असली तस्वीर फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी। वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई बढ़ सकती है और अंततः दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि 14 अगस्त की इस टक्कर में बाजी किसके हाथ लगती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन