नई दिल्ली: दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर अगर आप नया AC, फ्रिज, LED TV या वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका बजट थोड़ा बढ़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस बनाने वाली कई कंपनियां बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बदलाव कर रही हैं। 1 अक्टूबर से कई प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, AC की कीमतों में करीब 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और LED TV जैसे प्रोडक्ट की कीमतें कुछ कंपनियां करीब 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। अलग-अलग कंपनी और मॉडल के हिसाब से बढ़ोतरी अलग हो सकती है।
क्यों बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक सामान के दाम?
कंपनियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी Raw Material की बढ़ती कीमतें हैं। AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने में इस्तेमाल होने वाले Copper, Aluminium, Steel और Crude Oil से जुड़े Raw Materials महंगे हुए हैं।
इसके साथ ही Freight Cost और Currency Exchange में उतार-चढ़ाव से भी कंपनियों की लागत बढ़ी है। खासतौर पर AC बनाने में Copper का काफी इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी बढ़ती कीमत का सीधा असर Manufacturing Cost पर पड़ रहा है।
2026 में तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी
साल 2026 में Consumer Electronics और Home Appliances की कीमतों में तीसरी बड़ी बढ़ोतरी हो रही है। Blue Star, Godrej Appliances, Haier, Daikin और Super Plastronics जैसी कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी में कीमत बढ़ाने की बात कही है।
Haier ने 1 अक्टूबर से Room AC की कीमत करीब 5 प्रतिशत बढ़ाने की बात कही है। वहीं LED TV और Washing Machine जैसी दूसरी कैटेगरी में करीब 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की योजना है। Daikin ने 16 सितंबर से ही AC की कीमतों में करीब 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart पर 10-10 लाख का जुर्माना, JioMart पर भी एक्शन
दिवाली तक पुराने दाम पर मिल सकता है सामान
हालांकि, ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत भी है। कई Dealers और Distributors ने अगस्त और सितंबर में पुराने दाम पर काफी Stock जमा कर लिया था। ऐसे में कुछ दुकानों पर दिवाली तक पुराने Stock का सामान पुरानी या कम कीमत पर मिल सकता है।
Distribution Pipeline में करीब एक से डेढ़ महीने का पुराना Stock मौजूद रह सकता है। इसलिए नई कीमतों का पूरा असर दिवाली के बाद ज्यादा साफ दिखाई दे सकता है।

