Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएक्ट्रेस अमीषा पटेल 24 घंटे की देरी के बाद मुंबई लौटीं, खाड़ी...

एक्ट्रेस अमीषा पटेल 24 घंटे की देरी के बाद मुंबई लौटीं, खाड़ी तनाव का असर एयर ट्रैवल पर

मुंबई। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल एयर ट्रैवल पर साफ दिखने लगा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बड़े एविएशन डिसरप्शन के बाद आखिरकार सुरक्षित मुंबई पहुंच गई हैं। न्यूयॉर्क से लौटते वक्त उनकी फ्लाइट को अचानक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय तक ओमान में रुकना पड़ा।

फ्लाइट के बीच बदल गया रूट

बता दें Emirates की फ्लाइट से सफर कर रहीं अमीषा दुबई लैंड करने ही वाली थीं, तभी यूएई ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल और ड्रोन हमलों के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया गया। इसके चलते पायलट ने तुरंत फ्लाइट को मस्कट की ओर मोड़ दिया।

अनिश्चितता का माहौल

मस्कट एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ डीजे चेतस और प्रोड्यूसर कुणाल गूमर भी मौजूद थे। सभी यात्रियों ने एयरपोर्ट लाउंज में घंटों बिताए, जहां लगातार अपडेट का इंतजार किया जा रहा था। यह स्थिति बताती है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन कैसे आम यात्रियों की यात्रा को अचानक प्रभावित कर सकता है।

 सोशल मीडिया पर झलका डर और राहत

अमीषा ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा कि दुबई पहुंचने से ठीक पहले एयरस्पेस बंद होने की सूचना मिली और फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया- ‘ये जंग कब खत्म होगी?’ मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने राहत जताते हुए फैंस का धन्यवाद किया और सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर की।

मिडिल ईस्ट टेंशन का ग्लोबल असर

ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ जमीन या समुद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि एयर रूट्स भी प्रभावित हो रहे हैं। एयरस्पेस क्लोजर के चलते कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को डायवर्ट या डिले करना पड़ा है, जिससे एविएशन सेक्टर पर भी दबाव बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन