Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsPM मोदी ने BRICS समिट को किया संबोधित, ब्रिक्स की संस्थागत निरंतरता...

PM मोदी ने BRICS समिट को किया संबोधित, ब्रिक्स की संस्थागत निरंतरता पर जोर दिया

नई दिल्ली: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने सभी सदस्य देशों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने अगले 20 वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी एजेंडा और ब्रिक्स की संस्थागत निरंतरता पर जोर दिया।

ब्रिक्स की एकता भविष्य में ठोस परिणामों में बदले-पीएम मोदी

भारत की मेजबानी में आज 18वें ब्रिक्स समिट की बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम किसी के विरुद्ध नहीं सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। समय है कि ब्रिक्स की एकता भविष्य में ठोस परिणामों में बदले। अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और मजबूत एजेंडा पर काम करना होगा। ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है, लेकिन हमारा इंस्टूट्यूशनल मूवमेंट नहीं बदलनी चाहिए।

ये भी पढ़े:विदेश में छिपे गैंगस्टर पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत डालम

हमें एक नए और महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करना होगा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें वैश्विक मंच पर अपने काम को ठोस नतीजों में बदलना होगा. अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने काम करने के तरीके से करनी होगी। ब्रिक्स की अध्यक्षता हर साल बदलती है, लेकिन इसकी वजह से संस्थागत गति नहीं रुकनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि वह ब्रिक्स कम्युनिटी कंटीन्यूटी एंड इम्प्लीमेंटेशन मैकेनिज्म का प्रस्ताव रखते हैं। इसके तहत ट्रोयका के जरिए सभी पहलों और नतीजों का फॉलोअप किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी बनाई जा सकती है, जिसमें हर फैसले के साथ नोडल प्वाइंट, समय सीमा और उसे लागू करने की स्थिति दर्ज की जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन