Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 2888 गैस सिलेंडर जब्त

कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, 2888 गैस सिलेंडर जब्त

भोपाल। देश भर में पेट्रोल-डीजल पंपों पर लग रही लंबी-लंबी कतारों और एलपीजी की किल्लत की अफवाहों के बीच प्रशासन अब सख्ती से पेश आने लगा है। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने कालाबाजारी पर नकैल कसना तेज कर दिया है। राज्यभर में अब तक 2046 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई है। जिसमें 2888 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और जमाखोरों पर 9 मामले दर्ज किए हैं।
प्रदेश सरकार का साफ कहना है कि राज्य में तेल कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। फिर भी प्रदेश के कुछ जिलों में फैलाई जा रही अफवाहों के कारण लगातार फिलिंग स्टेशनों पर पैनिक होकर लोगों की भीड़ लग रही है। यही कारण है कि बीते दो-तीन दिनों से कई जिलों में मांग अचानक से 2 से 2.5 गुना बढ़ गई है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें अफवाहों का नतीजा हैं, इसके पीछे कोई ठोस आधार नहीं है।
प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर जिला प्रशासन की निगरानी सत्त रूप से की जा रही है। साथ ही सरकार का स्पष्ट का कहना है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। आम जनता पैनिक न करे और अफवाहों पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन