Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमाता वैष्णो देवी यात्रा पर अस्थायी रोक के बाद फिर शुरू हुए...

माता वैष्णो देवी यात्रा पर अस्थायी रोक के बाद फिर शुरू हुए दर्शन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने शनिवार को एहतियातन बड़ा कदम उठाया। भवन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ और यात्रियों के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए यात्रा पंजीकरण को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

रविवार सुबह 4 बजे से फिर शुरू हुई यात्रा

श्राइन बोर्ड प्रशासन के अनुसार, स्थिति सामान्य होने के बाद रविवार सुबह 4 बजे यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी बहाल कर दी गई है। अब यात्री पहले की तरह पंजीकरण कर माता के दर्शन के लिए यात्रा कर सकते हैं।

गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के चलते कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके कारण भवन क्षेत्र में यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था।

बता दें श्राइन बोर्ड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया था। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना था।

45 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ पंजीकरण

सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम तक करीब 45 हजार श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा चुका था। बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के तहत अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया, ताकि भवन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

वहीं श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन