Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘रामायण’ के बाद सागर पिक्चर्स लाएगा ‘श्रीमद्भागवतम’

‘रामायण’ के बाद सागर पिक्चर्स लाएगा ‘श्रीमद्भागवतम’

हैदराबाद: साल 1987 में टीवी पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाली ‘रामायण’ के बाद सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब बड़े पर्दे पर एक और पौराणिक कहानी को भव्य रूप में पेश करने जा रहा है। स्टूडियो ने ‘श्रीमद्भागवतम’ नाम से 7 फिल्मों की एक बड़ी सिनेमाई सीरीज बनाने की घोषणा की है।

श्रीमद्भागवतम पार्ट-1 से होगी शुरुआत

इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत श्रीमद्भागवतम पार्ट-1 से होगी। फिल्म की परिकल्पना और निर्माण रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा कर रहे हैं। अमृत सागर चोपड़ा इस फिल्म का निर्देशन भी संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्माण सागर पिक्चर्स ग्लोबल के बैनर तले किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

कंगना रनौत और सौरव दास के बीच प्रोटेस्ट पर विवाद

रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग

श्रीमद्भागवतम पार्ट-1 की शूटिंग हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है। फिल्म की शुरुआत तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में की गई थी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख नामों में आध्यात्मिक गुरु और लेखक श्री एम रिसर्च गाइड के रूप में जुड़े हैं, जबकि मोती सागर फिल्म के मेंटर हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जोएल शेफर कर रहे हैं, वहीं ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ क्लाइड एडवर्ड्स इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु अवतारों की दिखेगी कहानी

यह फिल्म महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके उपदेशों और भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथाओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

आधुनिक तकनीक के साथ पेश होंगी धार्मिक कथाएं

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट का कहना है कि, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक और साहित्यिक विरासत को आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

कंपनी के सीईओ आकाश सागर ने कहा कि, श्रीमद्भागवतम भारत की सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और साहित्यिक रचनाओं में से एक है। उनकी कोशिश है कि इस विशाल कथा को पूरी प्रामाणिकता और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाए।

रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित प्रोजेक्ट

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिवंगत डॉ. रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित है। आने वाले समय में फिल्म की कास्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन