Thursday, July 30, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकंगना रनौत और सौरव दास के बीच प्रोटेस्ट पर विवाद

कंगना रनौत और सौरव दास के बीच प्रोटेस्ट पर विवाद

नई दिल्ली: स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर लगातार बयान दे रहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अब एक राजनीतिक कार्यकर्ता के बयान पर भड़क गई हैं। कंगना ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

सौरव दास ने कंगना के बयानों पर उठाए सवाल

कंगना रनौत के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, कंगना को उनकी पार्टी में भी गंभीरता से नहीं लिया जाता, इसलिए अन्य लोगों को भी उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़े

नई पीढ़ी की महिलाओं पर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान

सौरव दास ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि, युवा पीढ़ी भी कंगना के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि एक नेता को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और भाषा का ध्यान रखना चाहिए।

कंगना ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

सौरव दास के बयान के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सौरव दास की उम्र करीब 28 साल है और वह खुद को स्टूडेंट बताते हैं, यह समझ से बाहर है। कंगना ने लिखा कि वह पिछले दो साल से राजनीति में हैं, लेकिन पिछले 20 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद काम के दबाव को लेकर दिया गया उनका बयान उनकी जिम्मेदारियों को लेकर था।

बेकार और बेरोजगार कहकर साधा निशान

कंगना ने अपने जवाब में सौरव दास को बेरोजगार और बेकार बताया। उन्होंने लिखा कि जो व्यक्ति लगातार व्यस्त और जिम्मेदारियों से घिरा नहीं रहा हो

, वह किसी के काम के दबाव को नहीं समझ सकता। उन्होंने सौरव दास को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी क्षमताएं बढ़ाने और नई स्किल सीखने से शुरुआत करनी चाहिए।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर पहले भी दे चुकी हैं बयान

दरअसल, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों और स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। मंगलवार को भी कंगना ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर कोई सार्वजनिक रूप से नेताओं और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता है, तो उसे जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

फिलहाल कंगना रनौत और सौरव दास के बीच बयानबाजी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन