Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोदूषित पानी की शिकायत के बाद सजवानी में सफाई अभियान तेज, स्टेट...

दूषित पानी की शिकायत के बाद सजवानी में सफाई अभियान तेज, स्टेट हाईवे पुलिया के नीचे जेसीबी से दिनभर चला नाले की सफाई का काम
ग्राम सचिव निलंबित; पीएचई विभाग पेयजल लाइन के चैंबर और वॉल दुरुस्ती में जुटा, डॉक्टर्स ने लगाया चेकअप शिविर

बड़वानी।

दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त की शिकायतें मिलने के बाद ग्राम सजवानी में पंचायत से लेकर जनपद, पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) और स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को पंचायत द्वारा एक्शन लेते हुए गाँव के मध्य स्टेट हाईवे पर बनी पुलिया के नीचे नाले में जमा गंदगी की साफ-सफाई जेसीबी के माध्यम से करवाई गई। यह सफाई अभियान दिनभर जारी रहा।

सचिव निलंबित, दुरुस्ती का काम शुरू:

दूषित पेयजल और गंदगी को लेकर लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को ग्राम के सहायक सचिव रतन मालवीया ने स्वच्छता संबंधित काम शुरू करवाए।

सहायक सचिव ने बताया कि गुरुवार से पीएचई अमले ने गाँव की मुख्य पेयजल टंकी के पास लगे पुराने वॉल निकाले हैं और इंदौर से नए वॉल बुलाए गए हैं। वॉल बदलने के कारण पूरे गाँव की पेयजल सप्लाई बंद हो गई है, जिसके चलते मोहल्लों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुँचाया जा रहा है। वॉल का काम पूरा होने के बाद पेयजल के अंडर ग्राउंड चैंबर बाहर किए जाएँगे, जिससे लाइन में लीकेज की स्थिति का पता चल सकेगा। साथ ही, नाले पर बनी पुलिया की रपट से सटकर जा रही पाइपलाइन में भी सुधार किया जाएगा।

डॉक्टर्स ने लगाए चेकअप शिविर:

गाँव में पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में अब सुधार आने लगा है, हालाँकि कुछ लोगों को अब भी दस्त की शिकायत बनी हुई है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग का अमला उपचार और स्क्रीनिंग में जुटा हुआ है।

गुरुवार शाम को शहर के डॉ. मदनसिंह सोलंकी और डॉ. राम सोलंकी ने सजवानी पहुँचकर एक चेकअप शिविर लगाया। डॉक्टर्स ने पीड़ितों का चेकअप कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बीपी, हार्ट बीट आदि चेक किए और मौके पर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन