पटना: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आ गया है। दानापुर छावनी स्थित केएलपी मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें केवल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास कर चुके शॉर्टलिस्टेड युवाओं को ही फिजिकल टेस्ट के लिए मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा।
प्रमुख तिथियां और जिलेवार शेड्यूल
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में 22 से 25 सितंबर तक कुल 7 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती आयोजित की जाएगी। इस दौरान निम्नलिखित जिलों के अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के कड़े चरण
दानापुर के केएलपी मैदान पर आयोजित होने वाले फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को अपनी शारीरिक क्षमता का कड़ा इम्तिहान देना होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
1.6 किलोमीटर की दौड़,पुल-अप्स या बीम टेस्ट,9 फीट लंबा गड्ढा कूदना, जिग-जैग बैलेंसिंग टेस्ट
भर्ती प्रक्रिया और कुल शामिल अभ्यर्थी
यह पूरी भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। इस बार की रैली में कुल 11,042 पुरुष अभ्यर्थी और 253 महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले रही हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेजों और वैलिड एडमिट कार्ड के साथ समय से पहले भर्ती स्थल पर पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

