Thursday, October 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsत्योहारी सीजन में हवाई किराया आसमान पर: दिवाली पर बेंगलुरु-मुंबई से लौटना...

त्योहारी सीजन में हवाई किराया आसमान पर: दिवाली पर बेंगलुरु-मुंबई से लौटना ₹27 हजार तक महंगा

जयपुर: त्योहारी सीजन में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को इस बार जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। नवरात्रि से लेकर दीपावली तक हवाई किराए में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जयपुर से अहमदाबाद और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के साथ ही दिवाली पर दूसरे शहरों से जयपुर लौटने वालों का यात्रा बजट भी बिगड़ रहा है।

फ्लाइट्स के किराए में भी बड़ा अंतर 

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच अलग-अलग फ्लाइट्स के किराए में भी बड़ा अंतर सामने आ रहा है। स्थिति यह है कि कुछ रूट्स पर हवाई टिकट की कीमत 20 हजार रुपए से अधिक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, नहीं तो पीएम मोदी छोड़ें पद’, अभिजीत दिपके की चेतावनी

यात्रियों को 27 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं

वहीं दिवाली से पहले धनतेरस पर बेंगलुरु से जयपुर आने के लिए यात्रियों को करीब 27 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। जयपुर-अहमदाबाद के रूट पर इंडिगो की चार फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग फ्लाइट्स के किराए में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। त्योहारों के दौरान यात्रा की तारीख बदलने से यात्रियों के खर्च में अंतर आ सकता है। वहीं जयपुर से कोलकाता के रूट पर इंडिगो की तीन फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन