Monday, October 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनगरीय निकायों में करोड़ों का महाघोटाला, मंत्री इस्तीफा दें-अजय सिंह

नगरीय निकायों में करोड़ों का महाघोटाला, मंत्री इस्तीफा दें-अजय सिंह

भोपाल: भाजपा शासन में भ्रष्टाचार आकंठ डूबा हुआ है, नगरीय निकायों में बेरहमी से लूट मची है। यह आरोप पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लगाया है। उन्होंने नगरीय विकास मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। अजय सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों, नगर निगम, नगर पालिका और नगरीय विकास विभाग में सुनियोजित तरीके से करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। यह साबित हो गया है कि वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा कि बिना उच्च स्तरीय संरक्षण के विभाग में इतनी बड़ी धांधली संभव नहीं है। नगरीय विकास मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए या वे स्वयं इस्तीफा दें।

यह भी पढ़ें: भोपाल में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही, जातिसूचक टिप्पणी से जुड़ा विवाद बढ़ा

392 अधिकारी-कर्मचारी लिप्त, 135 CMO शामिल

सिंह ने कहा कि सरकारी आंकड़ों और विभाग के बड़े अधिकारियों के बयानों से साफ है कि इस महाघोटाले में अब तक 392 अधिकारी-कर्मचारी लिप्त पाए गए हैं, जिनमें 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी शामिल हैं। यह शर्मनाक है कि जनता के खून-पसीने की टैक्स की कमाई को बेरहमी से लूटा जा रहा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 306 रुपये की LED लाइट को 11,800 रुपये में खरीदा गया और 2 लाख रुपये के वाहन को 6 लाख रुपये में दिखाया गया। इससे साबित होता है कि लूट की कोई सीमा नहीं बची। सिंह ने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों निकायों में एक साथ इतना बड़ा सुनियोजित भ्रष्टाचार बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। नीचे से ऊपर तक सब मलाई बांटने में लगे हैं, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

उन्होंने मांग की कि इस महाघोटाले और इसमें शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब करने के लिए हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन