Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअजित पवार की राजनीतिक विरासत को मिला नया नेतृत्व, सुनेत्रा पवार बनीं...

अजित पवार की राजनीतिक विरासत को मिला नया नेतृत्व, सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं।

एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे 

बता दें शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एनसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “अजित दादा अमर रहे” के नारे भी लगाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे। हालांकि, इस शपथ सामारोह में शरद पवार और सुप्रिया सुले की गैरमौजूदगी रही। जानकारी अनुसार इससे पहले मुंबई में हुई बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को औपचारिक पत्र सौंपा गया, जिसे आगे राज्यपाल को भेजा गया। प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाकर यह पत्र सौंपा।

पार्टी को लगा गहरा आघात-एनसीपी

वहीं एनसीपी नेताओं का कहना है कि अजित पवार के अचानक निधन से पार्टी को गहरा आघात लगा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सुनेत्रा पवार संगठन को संभालने में सक्षम हैं। साथ ही आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी अब उन्हीं के कंधों पर होगी। पार्टी को उम्मीद है कि सुनेत्रा पवार अपने नए रोल में संगठन को मजबूती देंगी और अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन