Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUP चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा, BJP सरकार पर...

UP चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा, BJP सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ: अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए का तूफान और हवा चल रही है। रायबरेली में पीडीए बनाम भाजपा तो है ही ऐसा लगता है लोधी बनाम योगी हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीतिक कर रही है और भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपा प्रशासन को आगे कर देती है। पीडीए की हवा और आन्दोलन से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे। इस बार जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा।

प्रभुत्ववादी लोग अपने आप को ताकतवर समझ रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभुत्ववादी लोग अपने आप को ताकतवर समझ रहे है। वे समझ ले कि पीडीए सामाजिक आन्दोलन है। इस धरती पर सामाजिक आन्दोलन हमेशा सफल रहे है। पीडीए के अन्दोलन में सभी पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोग एक होते जा रहे हैं। पीड़ित दुःखी और अपमानित लोग इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके मिटाने का काम करेंगे। हम अपने लोगों के बीच में जितना प्रेम, दया, अपनापन दिखाएंगे उतना ही पीडीए ताकतवर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों को जनसमर्थन मिलता है तो अनरजिस्टर्ड, अण्डरग्राउण्ट और सुरंगजीवी लोग अपने आप मैदान छोड़ देते है।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का बड़ा आरोप: चुनावों में ‘धांधली’ हुई, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

2027 के चुनाव में भाजपा का परमामेंट सफाया करेंगे

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि रथ हमारे देश की संस्कृति में है। रथ महाभारत और कुरू क्षेत्र का प्रतीक है। इसी तरह से रथ पर कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। उसी तरह से रथ से हमें सीख मिल रही है। जो पीड़ित, दुःखी और अपमानित है वह पीडीए है। इस बार चुनाव में प्रताड़ना देने वाले लोग नहीं बचने पाएंगे। अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने भाजपा को हराया है। 2027 के चुनाव में भाजपा का परमामेंट सफाया करेंगे। इन्हें हराएंगे और समाज में भेदभाव खत्म करेंगे। भाजपाई कुर्सी पर बैठते हैं तो लोगों को अपमानित करते हैं। घर मन्दिर गंगा जल से धुलवाते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन