Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में 25 हजार ठेलों से सड़कों पर अतिक्रमण का आरोप, हाईकोर्ट...

ग्वालियर में 25 हजार ठेलों से सड़कों पर अतिक्रमण का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

ग्वालियर: जिले के प्रमुख बाजारों में अवैध अतिक्रमण का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ पहुंच गया है। शहर में कोरोना काल के बाद से मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर ठेले-गुमटियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

जनहित याचिका दाखिल की गई

दावा है कि 25 हजार से ज्यादा ठेलों के कारण 7 मीटर चौड़ी सड़कें सिमटकर महज 2 से 3 मीटर रह गई हैं। मंगलवार को इस संबंध में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से हॉकर्स की सूची और रसीदों का रिकॉर्ड मांगा है।

महाराज बाड़ा पर भारी भीड़ पड़ रही

दिवाली से पहले आखिरी मंगलवार को महाराज बाड़ा पर भी भारी भीड़ रही। बाड़ा और सराफा क्षेत्र में हर 20 मिनट में जाम के हालात बन रहे थे। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस और व्यापारियों के बीच बैठक भी हुई। व्यापारियों ने हाथ ठेलों को जाम का कारण बताते हुए नगर निगम कर्मचारियों के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत की।

11 हॉकर्स जोन बनाने पर भी सड़कों पर कब्जा

नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च कर नेहरू पार्क, पिंटो पार्क, लक्ष्मण तलैया, इंटक मैदान, हजीरा और विनय नगर सहित 11 हॉकर्स जोन तैयार किए हैं। इनमें 1,470 वेंडर्स को व्यवस्थित तरीके से बैठाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद ये जोन खाली पड़े हैं और वेंडर्स मुख्य सड़कों पर ठेले लगाकर कारोबार कर रहे हैं।

दौलतगंज निवासी व्यापारी पुरुषोत्तम जैन ने अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन पर अतिक्रमण के मामले में मूकदर्शक बने रहने और संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में 25 हजार ठेलों से सड़कों पर अतिक्रमण का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला; 11 हॉकर्स जोन खाली, वेंडर्स का रिकॉर्ड तलब

 बाजारों में पैदल निकलना हुआ मुश्किल

याचिका के मुताबिक महाराज बाड़ा, दौलतगंज, टोपी बाजार, नजरबाग, सराफा, मुरार, हजीरा, शिंदे की छावनी, कंपू रोड, पड़ाव और लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी से गोल पहाड़िया तक अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन