Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsथाने में तीन-तीन घंटे बिठाकर प्रताड़ना का आरोप, प्रधान आरक्षक दीपक डोंहरे...

थाने में तीन-तीन घंटे बिठाकर प्रताड़ना का आरोप, प्रधान आरक्षक दीपक डोंहरे पर अवैध वसूली मांगने के गंभीर आरोप

बालाघाट। जिले के लांजी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक डोंहरे पर दो ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना परिसर में बुलाकर उन्हें घंटों तक बैठाए रखा गया, अभद्र व्यवहार किया गया और कथित रूप से अवैध रूप से धनराशि की मांग भी की गई। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। शिकायतकर्ता अनतराम निवासी बिंझलगांव और दीपक धनवले निवासी किन्ही ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में बताया कि घरेलू उपयोग के लिए करवाए गए एक बोर से जुड़े मामले में उनकी बोर मशीन प्रशासन द्वारा जब्त कर थाने में रखी गई थी। इसी प्रकरण के चलते उन्हें कई बार थाने बुलाया गया।

घंटों पूछताछ केंद्र में बैठाने का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित प्रधान आरक्षक ने उन्हें थाने बुलाकर करीब तीन-तीन घंटे तक पूछताछ केंद्र में बैठाकर रखा। इस दौरान उनके साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया और ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे उन्हें मानसिक रूप से ठेस पहुंची। शिकायत में कहा गया है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी से इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

ग्रामीणों का कहना है कि वे जांच में सहयोग करने के लिए थाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। इससे वे मानसिक तनाव और असहज स्थिति का सामना करने को मजबूर हुए।

मोबाइल कॉल के जरिए रुपये मांगने का दावा

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से बार-बार संपर्क कर कथित रूप से धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान उन्हें बंद कमरे में बैठाकर रखा गया, जिससे वे भय और दबाव महसूस कर रहे थे।

दोनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायत की निष्पक्ष जांच होती है तो इससे आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक संबंधित पुलिस अधिकारी अथवा पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन