Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को नया 'बिग ब्लास्ट'

अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को नया ‘बिग ब्लास्ट’

मुंबई। पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के बर्थडे 8 अप्रैल को इस बार सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बनने वाला है। उनकी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 का टाइटल और फर्स्ट लुक सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स इसे हाई-वोल्टेज डिजिटल रिवील के तौर पर प्लान कर रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

समर 2027 में रिलीज

फिल्म को 2027 की समर रिलीज के लिए प्लान किया गया है। यानी इसे जल्दबाजी में नहीं, बल्कि परफेक्ट ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए समय लेकर तैयार किया जा रहा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इसे ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मान रहे हैं।

डायरेक्ट एटली का मेगा विजन

बता दें इस प्रोजेक्ट को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं, जो बड़े कैनवास और मास अपील के लिए मशहूर हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में इंटरनेशनल लेवल का एक्शन,मल्टी-लोकेशन शूट और हाई-एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे यह सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि ‘विजुअल स्पेक्टेकल’ बनने जा रही है।

दीपिका पादुकोन की दमदार एंट्री

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोन का अहम रोल इसे और बड़ा बना रहा है। खबर है कि उनका किरदार सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी का मजबूत और इमोशनल एंकर होगा। यह पहली बार होगा जब वह इस तरह के डार्क एक्शन सेटअप में नजर आएंगी।

पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

रिलीज हुए पोस्टर ने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। भेड़िये जैसे पंजे, धुंधले किले और डार्क आसमान का कॉम्बिनेशन फिल्म के ‘डार्क फैंटेसी-एक्शन यूनिवर्स’ की ओर इशारा करता है। कई फैंस इसे एक नई सिनेमैटिक दुनिया की शुरुआत मान रहे हैं।

वहीं साई अभ्यंकर फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं, जिसमें बैकग्राउंड स्कोर को खास तौर पर सिनेमैटिक बनाया जा रहा है। वहीं VFX और CGI पर इंटरनेशनल स्टूडियोज काम कर रहे हैं, ताकि हर सीन ‘ग्रैंड और रियल’ लगे। साथ ही मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म टेक्नोलॉजी के मामले में इंडियन सिनेमा को नया बेंचमार्क देगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन