Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरायसेन के अमरावती गौशाला में गौवंश की मौत,विश्व हिंदू परिषद ने की...

रायसेन के अमरावती गौशाला में गौवंश की मौत,विश्व हिंदू परिषद ने की चारा-इलाज की जांच की मांग

रायसेन:रायसेन के अमरावती गौशाला में गौवंश की मौत और खराब व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने प्रशासन से जांच की मांग की है। प्रखंड गौरक्षक प्रमुख दादा भाई चावरिया ने कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन देकर गौशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की।
चावरिया का कहना है कि गौशाला को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से टीम भेजकर मौके की स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

गौवंश की संख्या और रिकॉर्ड का मिलान करने की मांग

चावरिया ने कहा कि प्रशासन की टीम गौशाला में मौजूद गौवंश की संख्या की गिनती करे और उसका मिलान गौशाला के रिकॉर्ड से कराया जाए। साथ ही गौशाला को मिलने वाली सरकारी राशि और उसके इस्तेमाल की भी जांच की जाए।
उन्होंने मांग की कि पशु चिकित्सा विभाग गौवंश के स्वास्थ्य की जांच करे और जिन पशुओं की मौत हुई है, उनके संबंध में भी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए।

लापरवाही मिली तो कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में गौशाला के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है। चावरिया ने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर नियमानुसारकार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने रायसेन जिले की अन्य गौशालाओं की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन गौशालाओं में गौवंश को कीचड़, गंदगी या खराब परिस्थितियों में रखा जा रहा है, वहां व्यवस्थाएं सुधारी जानी चाहिए।

ये भी पढ़े:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला: बोले- सपा काल में बीमारू था UP

चारा-पानी और इलाज की व्यवस्था पर जोर

चावरिया ने कहा कि उनकी मांग का मुख्य उद्देश्य गौवंश को पर्याप्त चारा-पानी, समय पर इलाज औरसाफ-सुथरी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रशासन से नियमों के अनुसार सभी गौशालाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन