Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमित शाह ने परिवार संग देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, वीडियो वायरल;...

अमित शाह ने परिवार संग देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में अमित शाह अपने परिवार के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ देखकर थिएटर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा हो रही है। अमित शाह का परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने भाजपा समर्थकों पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम किसी भी पार्टी या नेता से बड़े हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पी स्क्वायर थिएटर में फिल्म देखने गए थे शाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित शाह 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म ‘रामायण’ देखने पहुंचे थे। वे शहर के पी स्क्वायर थिएटर में फिल्म देखने गए थे।

फिल्म को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही कई वजहों से चर्चा में रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं, यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी बहस देखने को मिली थी। रणबीर कपूर के पुराने खान-पान से जुड़े बयानों को लेकर कुछ लोगों ने उनके भगवान राम का किरदार निभाने पर सवाल उठाए थे। वहीं, साई पल्लवी के किरदार और फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर भी आपत्तियां जताई गई थीं।

ये भी पढ़ें: तुर्किये की स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 मजदूरों की मौत; 12 घायल, 6 गिरफ्तार

अमित शाह के फिल्म देखने पर यूजर्स ने कसा तंज

अमित शाह के परिवार के साथ फिल्म देखने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने उन लोगों पर निशाना साधा, जो पहले फिल्म का विरोध कर रहे थे। एक यूजर ने सवाल उठाया कि अब फिल्म का विरोध करने वाले कट्टर समर्थक क्या अमित शाह का भी बहिष्कार करेंगे?

वहीं, कुछ यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भगवान राम भाजपा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े हैं। उनके मुताबिक, राम किसी राजनीतिक दल या नेता तक सीमित नहीं है। इस तरह अमित शाह के फिल्म देखने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक और धार्मिक बहस शुरू हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन