Friday, October 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की...

अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के पीछे लगी ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग हादसे का शिकार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे एक ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

ट्रक चालक हिरासत में, घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में पिकअप वैन की कम रफ्तार और उसके पीछे लगी ट्रॉली को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ट्रक चालक पिकअप की गति और ट्रॉली की स्थिति का सही अनुमान नहीं लगा सका, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन