बालाघाट। ग्रामीण थाना नवेगांव अंतर्गत दुगलई समनापुर में एक 8 वर्षीय बालक की नहाती समय नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक का नाम दिव्यांश, पिता मोहन सिंह इनवाती उम्र 8 वर्ष, ग्राम टाकाबर्रा लामता निवासी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी अनुसार, बालक दिव्यांश अपने मामा की बेटी की शादी में अपने माता-पिता और परिजनों के साथ 15 अप्रैल को मामा के गांव ग्राम दुगलई आया हुआ था। शादी समारोह खत्म होने के बाद माता-पिता अपने गांव टाकाबर्रा लौट गए थे और दिव्यांश मामा गांव में ही रह गया था। दिव्यांश घर के पास में ही सुबह शाम और अन्य अपने दोस्तों के साथ बकरी चराने जाता था।
20 अप्रैल की शाम को दिव्यांग सहित तीन बालक बकरी चराने गए थे, तभी शाम 5 बजे क़रीब एक बालक बकरी की ओर चला गया और दिव्यांश के साथ में एक बालक नाले में नहाने लगे तभी दिव्यांश गहरे पानी में चला गया और दिखाई नहीं दे रहा था। तभी एक बालक घर पहुंचा और बताएं कि दिव्यांश नाली में डूब गया है तभी परिजन पहुंचे और नाली से दिव्यांश को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के पश्चात् शव बरामद कर जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया। 21 अप्रैल की सुबह 10 बजे क़रीब शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।


