Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में बाइक की टक्कर से 8 साल की बच्ची घायल, मौके...

भोपाल में बाइक की टक्कर से 8 साल की बच्ची घायल, मौके पर मचा हंगामा; फिर सामने आया चौंकाने वाला सच

भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर इलाके में शनिवार शाम एक हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। फरार आरोपी का पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक अचानक 8 साल की बच्ची से टकरा गई। टक्कर लगने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को घेर लिया और उनके साथ झूमाझटकी शुरू कर दी।

हंगामा बढ़ता देख दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बताई और आईडी कार्ड दिखाया। इसके बाद लोगों को पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी हैं, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

फरार आरोपी का पीछा कर रहे थे पुलिसकर्मी

पुलिस के मुताबिक, कमला नगर थाने में संपत्ति हड़पने के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था। उसकी तलाश में गुंडा स्क्वाड के पुलिसकर्मी दीपक कटियार और बलराम शनिवार शाम करीब 6 बजे 11 नंबर इलाके में पहुंचे थे। दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में बाइक से फरार आरोपी का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी की बाइक का पीछा करते समय अचानक एक 8 साल की बच्ची पुलिसकर्मियों की बाइक के सामने आ गई। बाइक की टक्कर लगने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई।

आरोपी मौके से फरार, बच्ची को संभालने लगे पुलिसकर्मी

हादसे के बाद जिस आरोपी का पुलिसकर्मी पीछा कर रहे थे, वह मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा छोड़कर घायल बच्ची को संभाला। बच्ची के सिर से खून निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए हजेला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में उपचार जारी है।

सिविल ड्रेस में होने के कारण लोगों ने घेरा

प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। इसलिए मौके पर मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं सके। बच्ची के घायल होने के बाद लोगों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ झूमाझटकी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख दोनों पुलिसकर्मियों ने अपना परिचय दिया और आईडी कार्ड दिखाया। इसके बाद लोगों को उनके पुलिसकर्मी होने की जानकारी हुई और विवाद शांत हो गया। घटना में दोनों पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन