Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsक्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घायल तेंदुआ दिखा: वन विभाग कर रहा...

क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घायल तेंदुआ दिखा: वन विभाग कर रहा सर्चिंग

इंदौर: जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र में क्रिसेंट वॉटर पार्क के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया,जब एक तेंदुआ रहवासी मकान के पास बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में उसकी तलाश शुरू की। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की मौजूदगी और उसकी चोटों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 सुस्त हालत में बैठा दिखा तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास बने हरिओम ठाकुर के मकान के आसपास लोगों ने तेंदुए को बैठे देखा। ग्रामीणों का कहना है कि वह सुस्त लग रहा था और उसके मुंह व सिर पर चोट लगी थी। इस वजह से आशंका जताई गई कि वह किसी दूसरे वन्यजीव से संघर्ष के दौरान घायल हुआ होगा।

तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश में जुटी है।

पहले भी तेंदुए के देखने की बात आई सामने

किसान हरिओम ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह उनके घर के पास तेंदुआ बैठा दिखाई दिया था, जो बाद में भाग गया। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी तेंदुआ उनके फार्म हाउस में घुसकर मवेशियों का शिकार कर चुका है। तब ग्रामीणों ने उसे भगा दिया था।

बड़े हादसे की जताई आशंका

ठाकुर के मुताबिक, उनके घर के पास ही रालामंडल की पहाड़ियां हैं। यहां किसी तरह की जालियां नहीं लगी हैं, जिससे इलाके में तेंदुए की आवाजाही होती रहती है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल खेतों में पानी डालने का समय है। ऐसे मामलों में वन विभाग ध्यान नहीं देगा, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन