आंध्र प्रदेश: तेल के कुएं में गैस लीक से लगी आग, तीन गांवों से लोगों को निकाला

शेयर करे
अमरावती; आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन  के एक तेल कुएं में सोमवार को गैस पाइपलाइन लीक होने से भयानक आग लग गई। इस घटना में धमाके की आवाज के साथ ऊंची लपटें उठीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। 
यह घटना मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव के पास मोरी-5 कुएं पर हुई, जहां प्रोडक्शन एन्हांसमेंट ऑपरेशंस के दौरान गैस लीक हुई। यह कुआं ONGC के प्रोडक्शन एन्हांसमेंट कॉन्ट्रैक्टर दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है। कंपनी ने 2024 में ONGC की राजहमुंद्री एसेट के लिए 1,402 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट जीता था।
सरकार की प्रतिक्रिया ;
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो और स्थिति जल्द काबू में लाई जाए।