Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएएनएम एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 11 सूत्रीय मांगों के...

एएनएम एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग।

सिवनी /नितिन तिवन: संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन (संविदा-नियतिवेतन कर्मचारी) जिला सिवनी ने गुरुवार को जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेशभर में एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशुओं की सेवाएं, टीकाकरण सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन वर्षों से कर रही हैं, बावजूद इसके उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

ज्ञापन में वर्ष 2016 में नर्सिंग संवर्ग से अलग किए गए एएनएम संवर्ग को पुनः नर्सिंग संवर्ग में शामिल करने, वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 3200/- करने, वर्षों से कार्यरत संविदा एएनएम का नियमितीकरण, पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, शिक्षा के आधार पर विभागीय पदों पर पदोन्नति, अनमोल पोर्टल से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में एएनएम संवर्ग को प्राथमिकता देने तथा पीबीआई सहित अन्य प्रोत्साहन राशि का लाभ देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का भुगतान, दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत एएनएम को जोखिम भत्ता, वाहन सुविधा तथा हार्ड एरिया में कार्य करने पर मानदेय दिए जाने की भी मांग की गई है।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर की एएनएम आगामी समय में आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन के माध्यम से शासन से एएनएम संवर्ग की वर्षों पुरानी समस्याओं का जल्द निराकरण कर स्वास्थ्य कर्मियों को न्याय दिलाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन