Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा...

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। इन सभी सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान होगा।

16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। आयोग के अनुसार, इसमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले नियमित चुनाव शामिल हैं, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक खाली सीट के लिए उपचुनाव भी कराया जाएगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 6 अक्तूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से कौन से सदस्य हो रहे हैं सेवानिवृत्त?

उत्तर प्रदेश से कार्यकाल पूरा करने वाले सांसदों में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी. एल. वर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रामजी गौतम का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल का समीकरण

उत्तराखंड की इकलौती सीट पर भी भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव की जरूरत 16 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद रुक्मिणी मल्लिक (अभिनेत्री कोयल मल्लिक) के इस्तीफे के बाद पड़ी है। इस सीट पर जीतने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक रहेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के साथ, वहां की सत्तारूढ़ भाजपा यह सीट तृणमूल कांग्रेस से छीनने की पूरी स्थिति में है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन