Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। CEO पद के लिए प्राप्त 5,300 से अधिक आवेदनों की प्राथमिक स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है। इसमें से 54 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया है।

इन 54 उम्मीदवारों में से 18 को अंतिम साक्षात्कार के लिए अयोध्या बुलाया गया है। इन उम्मीदवारों का अंतिम इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में होगा। तीन सदस्यीय चयन समिति इन सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।

तीन नामों का पैनल होगा तैयार

अंतिम साक्षात्कार पूरा होने के बाद चयन समिति तीन योग्य उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार करेगी। इसके बाद 2 सितंबर को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नए CEO के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

ये भी पढ़े

चंपत राय ने पद छोड़ा, अयोध्या नहीं: राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में अब भी सक्रिय

चोरी की घटना के बाद लिया गया CEO नियुक्ति का फैसला

राम मंदिर के दानपात्रों में जमा धनराशि की गणना के दौरान चोरी की घटना सामने आने के बाद ट्रस्ट ने मंदिर की व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए CEO की नियुक्ति का फैसला किया है। CEO की जिम्मेदारी मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक और व्यवस्थागत गतिविधियों के सुचारु संचालन की होगी।

6 जुलाई को बनी थी चयन समिति

राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को हुई बैठक में CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली कर रहे हैं। समिति में डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी शामिल हैं।

5,300 से ज्यादा आवेदन आए

CEO पद के लिए 13 जुलाई को आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके बाद 18 जुलाई तक 5,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 54 उम्मीदवारों का चयन किया गया और अब इनमें से 18 उम्मीदवार अंतिम चरण तक पहुंचे हैं।

माना जा रहा है कि चयन प्रक्रिया में अनुभवी और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों को प्राथमिकता मिल सकती है। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त किसी अधिकारी के राम मंदिर ट्रस्ट का नया CEO बनने की संभावना भी जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन