राजगढ़ में सराफा बाजार में डकैती, हथियारबंद बदमाशों दिया घटना को अंजाम

शेयर करे

राजगढ़। शहर के व्यस्त सराफा बाजार में अलसुबह हुई डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हथियबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाते हुए गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ नगर में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेन मार्केट के सराफा बाजार में करीब रात 3 बजे हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकानों पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन बदमाश इस वारदात में शामिल थे।
बदमाशों ने एक के बाद एक तीन ठिकानों को निशाना बनाया और लाखों रुपये की चांदी, सोने के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकानों में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों के निकलते समय पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर अपराधी मौके से भाग निकले। भागते समय उन्होंने गुलैल से हमला भी किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और सराफा संघ में भारी आक्रोश है।
व्यापारियों ने बाजार में रात की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।